भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा स्थानीय गुलाबरा स्थित सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन में नारी मुक्ति आंदोलन कि प्रणेता देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले जिन्होंने भारत में लड़कियों के लिये प्रथम स्कुल खोला नारी सशक्तिकरण की मजबुत नींव रखी देश में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया महान कवियत्री को उनके पुण्य स्मरण दिवस पर याद किया गया उनके जीवन मे किया गये कार्य के प्रति अवगत कराया और व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने कारगर कदम उठाने व शिक्षा पर महती भूमिका का प्रकाश डाला इस, अवसर पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन विभाग का सहयोग लेकर छात्राओं लड़कियों के लिये निशुल्क ड्रायविंग लायसेंस केम्प लगाकर लाइसेंस बनाने की घोषणा देवेंद्र वर्मा द्वारा की गई और सावित्री बाई ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया! अभिलाषा सोनी द्वारा स्कीन संबंधित निशुल्क स्किल केंम्प संबंधित जानकारी दी गई मनोज सोनी द्वारा महात्मा फुले शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में 100 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण कराने आगामी दिनों में जानकारी दी गई इस अवसर पर सोनी कम्प्यूटर संस्थान के डायरेक्टर मनोज सोनी, संयोजक राजेश दोडके, अभिषेक राय, श्रीमति अभिलाषा सोनी, अधिवक्ता देवेन्द्र वर्मा, विपिन वर्मा, रंजित रविकर एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे |