एचपीवी टीकाकरण अभियान में मंडला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, 90 दिनों तक संचालित होने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान में जिसके अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। आज जिले द्वारा 675 टीके लगाकर अब तक प्रदेश में सर्वाेच्च 2058 टीके लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एचपीवी वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीका अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है। सभी पात्र बालिकाओं को उनके अभिभावकों अपने साथ लाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में उक्त टीकाकरण की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। वैक्सीन का एक टीका गर्भाशय एवं बच्चेदानी के कैंसर के प्रति भविष्य में बेटियों को सुरक्षा प्रदान करेगा और उन्हें गंभीर रोग से बचाएगा। यह टीका अभी तक निजी चिकित्सालयों और चिकित्सकों द्वारा लगाया जा रहा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के भविष्य की चिंता करते हुए इसे निःशुल्क लगाने की व्यवस्था सरकारी चिकित्सालय में की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के समस्त बहनों और बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का लाभ लेने के लिए आगे आने एवं टीका लगवाने के लिए बेटियों को प्रेरित करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.