एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर एसडीएम ने ली प्राचार्यों की बैठक

समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीएम नैनपुर आशुतोष ठाकुर ने विकासखंड के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और छात्रावास अधीक्षिकाओं की बैठक ली।
वही बैठक के दौरान एसडीएम श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एचपीवी टीकाकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह समयबद्ध होना चाहिए ताकि कोई भी पात्र बालिका इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थान के प्रत्येक स्तर पर माइक्रो-प्लानिंग करें। बैठक में बीएमओ राजीव चावला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी सहित अन्य संबंधित शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.