धूमा क्षेत्र में प्लॉटिंग करने पर अधिकारी क्यों नहीं दिखा रहे सख्ती…

कच्ची प्लॉटिंग कर बेच दिए दर्जनों प्लॉट लाइसेंस तक नहीं, क्या दर्ज होगी एफआईआर

 

*अखबार पर खबर प्रशासन और शिकायत पर मिल रही धमकियों*

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – सिवनी | लखनादौन तहसील के अंतर्गत ग्राम धूमा में कच्ची प्लॉटिंग कर दर्जनों प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध प्लाटिंग के मामले पर प्रशासन ने जांच के बाद लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। परन्तु तहसील लखनादौन के धूमा में एफआईआर तो दूर की बात है।
अखबारों पर अवैध प्लाटिंग की खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने केवल कागजी घोड़ा दौड़ाने का काम कर खाना पूर्ति करके कॉलोनी नाइजरो को मदद की है। तभी तो अवैध प्लाटिंग होने के बावजूद शिकायत और अखबारों पर खबर प्रकाशन के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं कालोनाइजर के द्वारा अबैध प्लॉटिंग करने की शिकायत पर धूमा पटवारी विपिन यादव के द्वारा शिकायत वापस लेने को लेकर दूरभाष पर गन्दी गन्दी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां तक दी गई है। जिसको लेकर एस डी एम लखनादौन को अवगत कराया गया और बाद में किसी अन्य पटवारी के मोबाइल से धूमा नायब तहसीलदार के द्वारा शिकायत वापस लेने को लेकर अपना पूरा पता बता ऐसा कहते हुए धमकियां दी जा रही है और शिकायत वापस न लेने पर देख लेने की बात की जा रही है। कि में तहसीलदार बोल रहा हूं बार बार हमारे पटवारी को परेशान कर रहे हो अपनी शिकायत वापस ले लो मैंने जांच करके प्रतिवेदन एस डी एम को दे दिया है अब जल्द शिकायत वापस ले लो नही तो अच्छा नही होगा तेरा नाम क्या है कहा रहता है बता कहते हुए धमकियां दी जा रही है।
अब भ्रष्टाचार उजागर करने पर भ्रष्टाचार्यों के साथ-साथ भ्रष्टाचारियों का प्रशासनिक अधिकारी भी साथ देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं और खुले तौर पर सामने आकर अवैध प्लाटिंग के मामले पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही धमकाया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग के मामले पर जितने कॉलोनाइजर दोषी हैं उतने ही क्षेत्र के पटवारी और नामांतरण करने वाले नायब तहसीलदार या फिर तहसीलदार भी दोषी है क्योंकि जानकारी होने के बावजूद अवैध प्लाटिंग के मामले पर कॉलोनाइजरो पर कार्रवाई करने के बजाय आर्थिक लाभ लेकर अवैध प्लाटिंग के नामांतरण कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.