पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर में किया गया अंतरशालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रेवांचल टाईम्स – मंडला। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी के मार्गदर्शन में तथा पीटीआई अशोक वरकड़े के नेतृत्व में संकुल स्तरीय अंतर शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी, जब्बार खान प्रधान पाठक माध्यमिक शाला उमरिया, महेश प्रसाद सरोते, आसिफ खान एवं एसएमडीसी के समस्त सदस्यगणों तथा उपस्थित सभी शिक्षकों के द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी, मां सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी अतिथियों का पीएम श्री विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत वंदन किया गया । स्वागत पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ सीनियर बालक वर्ग में शिवाजी और महाराणा दल के कब्बड़ी के खिलाड़ियों और संकुल अंर्तगत विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा और समस्त शिक्षक स्टॉफ के द्वारा एक साथ राष्टगान – जन गण मन अधिनायक जय है का सामूहिक राष्ट्रगान किया गया ।
प्रतियोगिता कार्यक्रम के अध्यक्ष और विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जय कुमार बैरागी ने संकुल अंतर्गत विद्यालयों के सभी खिलाड़ी छात्र छात्राओं को खेल को खेल भावना और खिलाड़ी भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया ।
माध्यमिक स्तर कब्बड़ी बालक वर्ग में फाइनल मैच सिंगारपुर और उमरिया के मध्य खेला गया जिसमें सिंगारपुर विजेता और उमरिया उपविजेता रहा । खो खो बालक वर्ग में उमरिया और सिंगारपुर के मध्य खेला गया जिसमें सिंगारपुर विजेता और उमरिया उपविजेता रहा । बालिका कब्बड़ी में खमहरिया सिंगारपुर के मध्य खेला जिसमे विजेता रहा है । खो खो बालिका वर्ग में सिंगारपुर खमहरिया के मध्य खेल गया, जिसमे सिंगारपुर विजेता रहा । साथ ही हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर बालक कब्बडी फाइनल मैच शिवाजी और आजाद दल के मध्य खेला गया, जिसमे शिवाजी दल ने आजाद दल को 7 अंकों से पराजित किया है । बालिका वर्ग में सुभाष और महाराणा दल के मध्य खेला गया जिसमें सुभाष दल ने महाराणा दल को 5 अंको से परास्त कर ट्राफी अपने नाम किया । खो खो बालक वर्ग में सुभाष और आजाद के मध्य रोमांचक मैच खेला गया जिसमें सुभाष दल ने 1 अंक की बढ़त से विजय प्राप्त किया । वहीं बालिका वर्ग में महाराणा और आजाद के मध्य खेला गया जिसमें महाराणा दल ने आजाद दल को मात्र 3 अंको से हराकर फाइनल अपने नाम किया है ।
संकुल स्तरीय अंतर शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों को दोपहर में भोजन कराया गया । पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री जय कुमार बैरागी एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल से पुरुस्कृत किया गया । तथा संकुल स्तरीय अंतर शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों को मेडल से प्रोत्साहित किया गया । हेमंत वरकड़े और देवेंद मार्को निर्णायक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किए । प्रतियोगिता के प्रभारी और मुख्य निर्णायक पीटीआई अशोक वरकड़े रहे । प्रतियोगिता में अभिलेख प्रभारी गणेश परते, नरेश पांड्या एवं अशोक धुर्वे की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । स्कोरर की भूमिका में चंद्र सिंह मसराम, भाग सिंह उर्वे, आनंद यादव व टाइम कीपर सुश्री प्रियंका तेकाम और कंट्रोल रूम प्रभारी मुरली पटेल और भोजन व्यवस्था प्रभारी महेश प्रसाद सरोते की सराहनीय योगदान रहा है । साथ ही प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लवकेश कुर्मेश्वर, श्रीमती नीतू श्रीवास प्रहलाद भारतीया, सुश्री पूजा बर्मन श्रीमती सरोज मिश्रा, श्रीमती सुलेखा चक्रवर्ती, श्रीमती वैशाली बोरकर, सुश्री सीता राहंगडाले, सुश्री श्रुति चौबे, नितिन झरिया नरेश नंदा सिमैया तथा कर्मचारियों में विद्या भारतीया, श्रीमती सुमन बैरागी संतोष परते, उमेश चीचाम एवं खिलाड़ी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.