छिंदवाड़ा में गूंजेगा बजरंगबली का जयकारा: 5 दिनों तक मनेगा पंचमुखी हनुमान जन्मोत्सव

​प्रशासनिक मुहर के बाद 'श्री पंचमुखी हनुमान शनि जन कल्याण समिति' का गठन; 28 मार्च से शुरू होंगे भव्य आयोजन

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

तहसील परिसर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान शनि मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव अभूतपूर्व और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थित संचालन के लिए ‘श्री पंचमुखी हनुमान शनि जन कल्याण समिति’ का विधिवत पंजीकरण मध्य प्रदेश सोसाइटी एक्ट के तहत पूर्ण हो चुका है। शासन से मान्यता मिलने के बाद अब 175 सदस्यों की विशाल टीम इस पांच दिवसीय धार्मिक महाकुंभ की तैयारियों में जुट गई है।
​धार्मिक आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा
​समिति के सचिव अमित राय ने बताया कि जन्मोत्सव का आगाज 28 मार्च से होगा, जो 2 अप्रैल को विशाल महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है
तिथि दिन मुख्य कार्यक्रम
28 मार्च शनिवार महाआरती एवं प्रसिद्ध ग्रुप द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ
29 मार्च रविवार बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन (शाम 5-7 बजे, आयु 5-15 वर्ष)
30 मार्च सोमवार बाल हनुमान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (आयु 5-15 वर्ष)
31 मार्च मंगलवार विशाल भजन संध्या: पं. सुधीर व्यास की प्रस्तुति (कलेक्ट्रेट ग्राउंड)
01 अप्रैल बुधवार सुबह 9 बजे से अखंड राम नाम संकीर्तन का प्रारंभ
02 अप्रैल गुरुवार जन्मोत्सव मुख्य दिवस: अभिषेक, श्रृंगार एवं 20,000 भक्तों की महाप्रसादी
कलेक्ट्रेट मैदान में सजेगा ‘भगवा दरबार’
​31 मार्च को होने वाली भजन संध्या आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर के सामने वाले मैदान को आधुनिक लाइटिंग और भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है। 10,000 भक्तों के लिए पारंपरिक भारतीय बैठक व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति जल्द ही पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय करेगी।

​अनुभवी टीम के हाथों में कमान
​समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संस्था में 175 वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अलबेला के अनुसार, समिति का पैन कार्ड और बैंक खाता भी जारी हो चुका है, जिससे अब सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ होंगे।

​समिति की अपील “पंचमुखी हनुमान शनि जन कल्याण समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे इस महोत्सव में तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। मंदिर को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, जो पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.