​छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिल्मी स्टाइल में लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

​दिल्ली दरबार ढाबा के पास कार से टक्कर मारकर लूटे थे 2.53 लाख रुपये, 11 लाख का मशरूका बरामद

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

कुण्डीपुरा पुलिस ने रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने बीते 27 फरवरी की रात एक मोबाइल व्यापारी के कर्मचारी को कार से टक्कर मारकर गिराया और उसकी डिक्की में रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही दिनों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की राशि और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिए हैं।

 

​क्या थी पूरी घटना

​प्रार्थी कमलेश सूर्यवंशी (37), निवासी साईधाम कॉलोनी, 27 फरवरी की रात करीब 9:35 बजे अमरवाड़ा और हर्रई से मोबाइल विक्रय की वसूली राशि 2,53,400 रुपये लेकर अपनी एक्टिवा (MP 28 SC-3824) से छिंदवाड़ा लौट रहा था। झिरी जमुनिया स्थित दिल्ली दरबार ढाबा के पास एक अज्ञात कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

​कमलेश के गिरते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और रुपयों से भरी एक्टिवा लूटकर छिंदवाड़ा-बनगांव की ओर भाग निकले। कुण्डीपुरा पुलिस ने धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

​ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ​घटनास्थल से लेकर छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर रोड तक के दर्जनों CCTV फुटेज खंगाले।

​मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

​संदेश के आधार पर अमरवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

​गिरफ्तार आरोपी और उनका कच्चा चिट्ठा

​पकड़े गए आरोपियों में रघु उर्फ यशवंत (34), रामकुमार उर्फ मोनू (29), प्रदुम्न उर्फ विस्तु (23), विजय अहरवार (32) और संदीप भलावी (28) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने रेकी कर इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों (प्रदुम्न, विजय और रघु) पर पहले से ही बलात्कार, मारपीट और जुआ एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

​जप्त की गई सामग्री (कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये)

​नगद राशि 2,01,000 रुपये।

​लूटा गया वाहन एक एक्टिवा (MP 28 SC-3824)।

​वारदात में प्रयुक्त वाहन एक स्विफ्ट कार (MP 28 R 1111) और दो मोटरसाइकिलें।

​अन्य: 05 मोबाइल फोन।

 

​इनकी रही मुख्य भूमिका

इस अंधे कत्ल और लूट के खुलासे में कुण्डीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत, चौकी प्रभारी अविनाश पारधी, साइबर सेल के नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.