गर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में कई तरह के मौसमी फल-सब्जियां मिलती है। जिसमें पुदीना भी शामिल है पुदीना सिर्फ गर्मियों का पौधा नहीं है, बल्कि ठंड के मौसम में भी यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दियों में पुदीना ठंडक बढ़ाता है, लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो शरीर को एक दो नहीं बल्कि कई फायदा पहुंचाता है। रोजाना से पेट और पाचन बेहतर होता है। जान लें कब और कैसे पीना चाहिए पुदीने का पानी, जिससे भरपूर फायदा मिले।
सेहत के लिए अमृत से कम नहीं पुदीने का पानी
-
एसिडिटी, अपच और गैस से निजात
पुदीने का पानी का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। पुदीने में मेंथॉल मौजूद होता है जिससे खाना आसानी से और जल्दी पचाने में मदद मिलती है।
-
सांसों की दुर्गंध को करता दूर
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उनके लिए पुदीना का पानी प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करता है और मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से सांसों में ताजगी आती है।
-
वजन करता है कंट्रोल
पुदीने का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और इससे आपकी खाने की इच्छा कम होती है। इस तरह आप ज्यादा कैलोरी नहीं ले पाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
-
स्किन के लिए फायदेमंद
पुदीने का पानी एक प्राकृतिक डेटोक्सिफायर की तरह काम करता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके सेवन से त्वचा से कील मुहांसे कम होते हैं और वह फिर से चमकदार तथा साफ़ हो जाती है।
-
तनाव और सिरदर्द में आराम
पुदीने का पानी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अंदर ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपका मस्तिष्क शांत होता है और तनाव कम होता है। अगर सिरदर्द की समस्या है तब भी आप पुदीने के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीने का पानी कब पीना चाहिए?
अगर आप पुदीने के पानी से भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट में इसका सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और गैस जैसी में मिलेगा। इसके अलावा आप रात के भोजन के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं और गर्मी के मौसम को शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए किसी भी वक़्त इसे पिया जा सकता है। कोशिश करें कि रात में सोने से पहले अत्यधिक मात्रा में पुदीने के पानी का सेवन न करें।
कैसे तैयार करें पुदीने का पानी
पुदीने का पानी तैयार करने के लिए पहले पुदीना का 10 ताजा पत्ता लें और उसे एक गिलास पानी के साथ मिलाकर 10 मिनट तक उबालें। फिर उसे एक कप में छान लें और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।
आप चाहें तो इसे रात भर पानी में भिगोकर कर रख सकते हैं। सुबह पुदीने के पत्ते को एक गिलास में छान लें और स्वादानुसार इसमें नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
पुदीना का पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं या जिनको ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें पुदीने के पानी का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें भी इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए।