सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उज्जैन में हुई संपन्न
मंडला जिला अध्यक्ष रंजीत कछवाहा और जिला महामंत्री अखिलेश सोनी ने की सहभागिता

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विक्रमादित्य भवन के विद्या भारती प्रांतीय कार्यालय में मध्य प्रदेश के सहकार भारती के अपेक्षित सभी पदाधिकारीयों की उपस्थिति में 18 मार्च 2026 को सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
उपरोक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सहभागिता कर रहे मंडला से सहकार भारती के जिलाध्यक्ष रंजीत कछवाहा और जिला महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया-
बैठक की शुरुआत संस्कार भारती के संस्थापक पूज्यनीय लक्ष्मण राव ईमानदार और भारत माता के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और सहकार भारती के गीत से शुरुआत हुई तत्पश्चात मंचासीन अतिथि मध्य भारत क्षेत्र प्रमुख दादा दिलीप पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शेखर किवे, प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम जलक्षत्री, प्रदेश महिला प्रमुख जया श्रीवास्तव का स्वागत वंदन स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात बैठक के प्रथम सत्र में विगत प्रदेश स्तरीय बैठक जो इंदौर में संपन्न हुई थी उस पर समीक्षा की गई। तत्पश्चात आगामी आयोजनों पर रोड मैप तैयार किए जाने एवं उसे कार्यान्वित किए जाने पर सामूहिक चर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के द्वारा जिलेवार हुई ।
जिसे मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के मुख्य पदाधिकारियो ने बड़े ध्यान से सुना और सुझाव दिया गया तत्पश्चात बैठक की द्वितीय चरण में श्रेणी सह व्यवस्था के अंतर्गत विभाग, प्रदेश, जिला एवं सहकार भारती के संचालित प्रकोष्ठ प्रमुख की सहभागिता में श्रेणी सह बैठक संचालित हुई। दोपहर भोज के पश्चात तृतीय सत्र में वर्ष 2028 में स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2028 को स्वर्णकाल वर्ष के रूप में संभवतः मुंबई अथवा दिल्ली में बड़े भव्य से मनाए जाने की जानकारी दी गई जिसमें पूरे देश के हर जिले तहसील से सबकी सहभागिता हो जानकारी दी गई। इसके पूर्व वर्ष 2027 में प्रदेश का अधिवेशन किए जाने पर तिथि और जगह हेतु सुझाव लिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों ने अलग अलग जगह के सुझाव दिए जिलाध्यक्ष मंडला रंजीत कछवाहा ने अमरकंटक और कान्हा नेशनल पार्क में प्रदेश स्तर के अधिवेशन के आयोजन पर सुझाव दिया।
अंतिम समापन सत्र पर क्षेत्र प्रमुख ने राष्ट्रीय स्तर पर हुए निर्णयों पर ढेर सारी जानकारी दी जिसमें हरियाणा सरकार के सहयोग से मल्टीटास्किंग ट्रेनिंग सेंटर दो एकड़ में बनाया जाने की शुरुआत पर जानकारी दी साथ ही स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए विभिन्न ट्रेनिंग सेंटर देश के कई राज्यों में शुरुआत किए जाने और प्रदेश सरकार से अनुबंध की प्रक्रिया पर जानकारी दी। समूह के उत्पादकों को सिंपल सिटी कंपनी के नाम से क्रय कर एक्सपोर्ट करने उनकी मार्केटिंग किए जाने की प्रक्रिया पर भी जानकारी दी।अंत में संगठन मंत्री राधेश्याम जलक्षत्री ने गुरुग्राम में कई एकड़ में
निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय जिसमें प्रशिक्षण, अनुसंधान केंद्र, हाईटेक आफिस की जानकारी दी जिसमें सभी जिलों से आर्थिक सहयोग दिए जाने हेतु आवाहन किया ।