मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री को श्रद्धांजलि

 

रेवांचल टाइम्स मंडला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक और दुखद निधन पर समूचे प्रदेश सहित मंडला जिले में भी शोक की लहर है। इस अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं भाजपा जिला पदाधिकारी ,प्रदेश अध्यक्ष के निजी आवास पर पहुंकर
दुख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस
मंडला जिले से बैतूल पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। बेटी का असमय चले जाना पूरे परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है,
श्रद्धांजलि अर्पित करने मंडला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा
,जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू,जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर जिलामहामंत्री नरेश चंद्रोल ने श्रद्धांजलि अर्पित किया,
भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल खंडेलवाल परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.