एक सप्ताह से बिगड़ा हैंडपंप बेहोशी में पीएचई विभाग
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पेयजल संकट निवारण की सिर्फ नौटंकी की जा रही है हकीकत की धरातल में पेयजल संकट का निवारण नहीं किया जा रहा है जहां देखो वहां इस जिले में पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है और जवाबदार हाथ पर हाथ रखे हुए बैठे हुए हैं यही वजह है कि कहीं हैंडपंप बिगड़ा हुआ है तो कहीं नल जल योजना शुरू नहीं हो रही है तो कहीं कोई न कोई समस्या है जिसकी वजह से पानी आसानी से लोगों को नहीं मिल पा रहा है मंडला जिले की जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा के वार्ड नंबर तीन में लगभग एक सप्ताह से हाथ पर बिगड़ा हुआ है लगातार संबंधित विभाग को सूचित करने के बाद भी अभी तक हैंडपंप को सुधारा नहीं गया है जिसकी वजह से इस वार्ड के नागरिक पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं जनता की अपेक्षा है कि तत्काल इस विषय पर ध्यान दिया जाए और हैंडपंप को सुधर जाए!