कल अवन्ती- बाई बलिदान दिवस

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का त्याग करने वाली वीरागंना रानी अवन्ती बाई लोधी का बलि‍दान दिवस कल 20 मार्च को श्रद्धा के साथ पूरे देश में मनाया जायेगा इसी क्रम में रानी अवन्ती् बाई संघर्ष समिति, जिला लोधी क्षत्रीय समाज एवं आलोक संघ मण्डला द्वारा शहर के लालीपुर प्रतिमा स्थल पर समारोह आयोजित किया गया है। उक्त समारोह में आयोजकों द्वारा अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
फोटो संलग्न ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.