नैनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध एवं क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले पुलिस अधीक्षक मण्डला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

रात्रि लगभग 08:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डिठौरी से पाठासिहोरा रोड स्थित पहाड़ के पीछे ट्रक में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी नैनपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

मौके पर पुलिस वाहन को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़* लिया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 31 नग मवेशी (भैंस एवं बछड़े) को अमानवीय तरीके से ठूस-ठूस कर भरा पाया गया, वहीं पास में 9 नग मवेशी पेड़ एवं झाड़ियों से बंधे मिले।

 

पूछताछ में सामने आया कि भैंसवाही निवासी मुस्ताक कुरैशी का मवेशी अड्डा संचालित है। घटना के दौरान मुख्य आरोपी मुस्ताक कुरैशी एवं अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

*आरोपी:*

1=इरफान

2=फैजान

3=आदित्य परते

*(मुख्य आरोपी — मुस्ताक कुरैशी निवासी भैंसवाही, फरार)*

 

*जप्त सामग्री :*

*1=ट्रक (मवेशी परिवहन में प्रयुक्त)*

*2=पिकअप वाहन*

*3= कुल 40 नग मवेशी (31 ट्रक में + 9 बंधे हुए)*

Leave A Reply

Your email address will not be published.