श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम: झूलेलाल जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, शेषराव यादव ने किया पूजन-अर्चन

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

मोहन नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मंदिर पहुंचकर भगवान झूलेलाल जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में श्री झूलेलाल चालीसा सेवा समिति, श्री पूज्य सिंधी पंचायत एवं श्री झूलेलाल महिला सेवा समिति के पदाधिकारीगणों के साथ समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

झूलेलाल जयंती के साथ-साथ राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भी मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे नजर आए।

विशेष पूजन-अर्चन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान झूलेलाल से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और मंदिर परिसर श्रद्धा के केंद्र के रूप में आलोकित होता दिखाई दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ कार्यालय मंत्री भारत घई, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. कृष्णा हरजानी, राकेश माइकल पहाड़े, विजय पाटिल, घनश्याम पंजवानी,  संतोष लालवानी, तुलसीदास परसवानी, राजेश गोखलानी, दुर्गादास नौतानी, गोपीचंद नाथानी.सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.