खड़देवरा के अमित सिंह ठाकुर ने गेट परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 9

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। ग्राम पंचायत खड़देवरा के निवासी अमित सिंह ठाकुर, पिता सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रतिष्ठित गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अमित सिंह ठाकुर की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से यह सफलता संभव हो सकी है।

ग्राम पंचायत खड़देवरा सहित क्षेत्र के लोगों ने अमित सिंह ठाकुर को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.