लौह पुरुष – सरदार वल्लभ भाई पटेल एकता रथ यात्रा का आगमन 24 मार्च को मंडला
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – गुजरात के अहमदाबाद से प्रारंभ हुई सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रेरणादायक रथ यात्रा का आगामी 24 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे मंडला जिले की सीमा नैनपुर में आगमन हो रहा है । सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता रथ यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए सरदार पटेल के इतिहास, विचार और मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है ।जिसमें कारावास के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के द्वारा उपयोग में लाई गई विभिन्न सामग्रियां जैसे उनका टिफिन, पानी पीने का लोटा, चरण पादुका,( चप्पल) संदूक (पेटी )व उन्हें उपहार में प्राप्त 3 किलो सोना(स्वर्ण ) का अशोक चिन्ह ,साथ ही उनको समर्पित सम्मान पत्र भी आमजन के दर्शन हेतु व पटेल जी के राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों का अलख जागते हुए रथ यात्रा , देश की एकता को समर्पित हम सबके बीच विद्यमान होने जा रही है । रथ यात्रा का जिले में विभिन्न संगठनों, समुदायों वर्गों , स्व जातीय भाई बहनों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
वही इसके लिए नैनपुर, बम्हनी बंजर,अंजनिया, महाराजपुर, मंडला आदि में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संबंध में कुर्मी समाज विकास संगठन जिला मंडला की एक बैठक का आयोजन स्थानीय बिंदिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक मंगल भवन में संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। समस्त आत्मीय जनों, स्वजातीय भाई ,बहनों ,विभिन्न समुदायों, संगठनों से इस अवसर पर गरिमामयी सह भागिता की अपील की गई