कहां क्रियान्वित हो रही श्रम विभाग की योजनाएं
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला श्रम विभाग की योजनाओं को लेकर नागरिकों में भारी संशय है इस विभाग के माध्यम से कौन-कौन सी योजनाओं का क्रियान्वयन कहां-कहां किया जा रहा है नागरिकों को ठीक से पता नहीं चल पा रहा है श्रम विभाग भी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मीडिया या अन्य माध्यम से सार्वजनिक करने से परहेज कर रहा है इस विभाग के माध्यम से कितने लोग लाभान्वित हो पा रहे हैं यह सवाल खड़ा हो गया है इस विभाग की सक्रियता जिले में ज्यादा कहीं दिखाई नहीं देती है देखा यह जा रहा है कि बाल श्रम रोकने के लिए भी इस विभाग के माध्यम से कोई परिणाम कार्य प्रयास नहीं किया जा रहे हैं बच्चे ऑटो चला रहे हैं वहां चला रहे हैं और होटल में दुकानों में सरेआम कम कर रहे हैं और श्रम विभाग मूकदर्शक बनकर सिर्फ संरक्षण प्रदान कर रहा है वह भी दुकानदारों को संरक्षण दिया जा रहा है और बाल श्रम को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रयास श्रम विभाग की मिली भगत से चल रहा है श्रम विभाग की योजनाएं जांच के लायक हैं नागरिकों की मांग है कि विगत 2 वर्ष से इस विभाग के माध्यम से कौन-कौन सी योजनाओं का क्रियान्वयन कहां-कहां किया गया है उन योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए और शासन प्रशासन द्वारा श्रम विभाग की सभी योजनाओं की उच्च स्त्री जांच पड़ताल की जाए और सभी योजनाओं का हकीकत की धरातल में क्रियान्वयन किया जाए।