दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित करने का अंतिम अवसर

सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में अब तक लाखों लोगों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर किया पुण्यलाभ अर्जित

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नागपुर के प्रभारी व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ

 

आज सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ किया जाएगा विशाल भंडारे का आयोजन

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

लाखों लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बने श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में जारी 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में लोगों को पुण्य लाभ अर्जित करने का आज 26 मार्च को अंतिम अवसर रहेगा। 19 मार्च से जारी 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों लोगों को मिलाकर अब तक लाखों लोगों ने यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर लिया है। यहां पहुंचे संतों और महात्माओं के अनुसार 1008 कुण्डों में बैठे यजमानों को प्रतिदिन हजारों दिव्य मंत्रों और दिव्य आहुतियों को छोड़ने से जो पुण्य लाभ मिल रहा है, वही लाभ आमजनों को यज्ञशाला की परिक्रमा लगाने से भी हासिल हो रहा है। दिव्य एवं भव्य यज्ञशाला की परिक्रमा लगाने से छुटे हुए लोगों को पुण्य लाभ अर्जित करने का आज अंतिम अवसर मिल सकता है।

 

उल्लेखनीय है कि महाकौशल में वर्षों बाद बने एक विशेष संयोग और भगवान भोलेनाथ और मां भगवती की परम कृपा एवं महायज्ञ के मुख्य यजमान सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार के सौजन्य से जिले, प्रदेश व देशवासियों को इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ का लाभ मिल रहा है। महायज्ञ के अंतिम दिन आज 26 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नागपुर के प्रभारी व राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ संपन्न होगा। आज सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में दोपहर के समय पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

 

भगवान भोलेनाथ और मां भगवती का किया अर्चन

सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के प्रमुख यजमान सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार ने बुधवार को हजारांं यजमानों और हजारांं श्रद्धालुओं के साथ जहा भगवान भोलेनाथ और मां भगवती का अर्चन किया वही 1008 कुण्डांं में हजारों दिव्य मंत्रों के बीच लाखों आहुतियां अर्पित की। श्री रामेश्वरम धाम मंदिर में सुबह के समय जहां मां भगवती का 1008 मोदकों से अर्चन किया गया वहीं दोपहर में भगवान भोलेनाथ का 1008 सुपारियों से अर्चन हुआ।

 

आज मुख्यमंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री का होगा आगमन

आज 26 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने के लिए श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल पहुंचेगें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को दाेपहर 3 बजे श्री रामेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे।चंद्रशेखर बावनकुले 26 मार्च को सुबह 9ः25 बजे नागपुर हवाई अड्डे से हेलिकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10ः20 बजे छिन्दवाड़ा हवार्ड अड्डा पहुचने के पश्चात वे कार द्वारा श्री रामेश्वर धाम पहुचेंगे।

 

आज पूर्ण आहूति के साथ ही होगा विशाल भंडारा

श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 मार्च से जारी 1008 कुंडीय महायज्ञ का समापन 26 मार्च को दोपहर में पूर्ण आहूति और विशाल भंडारे के साथ ही होगा। महायज्ञ के समापन अवसर पर पहुंचने वाले जन सैलाब और विशेष अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए समिति और प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। इस अवसर पर श्रध्दालुओं और आमजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। समिति ने जिलेवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि भगवान भोलेनाथ एवं जगत जननी मां दुर्गा जी असीम कृपा से आयोजित हो रहे इस भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उपस्थित होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर, अपने जीवन को सफल बनाए।

 

विधायक और पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने की पूजा अर्चना

श्री रामेश्वरम धाम में जारी 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मंगलवार को सांसदों सहित अन्य अतिथियों ने पहुंचकर जहां मंदिर में पूजा अर्चना की वहीं यज्ञशाला की परिक्रमा लगाते हुए पुण्य लाभ अर्जित भी किया। श्री रामेश्वर धाम में पूजा अर्चन करने के लिए बुधवार को बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,पूर्व मंत्री महाराष्ट् एवं विधायक रामटेक चंद्रशेखर तुम्हाने, भोपाल के वरिष्ठ भाजपा नेता रविश सिंग चौहान, सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सिवनी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, साहू समाज के विभिन्न जिलों से पधारे पदाधिकारी व सामाजिक बंधु, जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सामाजिक बंधु, विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु व आमजन पहुंचे हुए थे।

 

दया, धर्म और दान तीनों का फर्ज एक साथ निभा रहे सांसद

जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हर दम तैयार रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू इस समय दया, धर्म और दान तीनों का फर्ज एक साथ निभा रहे है। वे दया के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा रहे है, धर्म के रूप में दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के माध्यम से जिलेवासियों को पुण्य कमाने का अवसर प्रदान कर रहे है, वे दान के रूप में जरूरतमंद को व्यक्तिगत मदद भी दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.