गुजरात से निकल कर पूरे देश में भ्रमण करने वाली सरदार राष्ट्रीय एकता रथयात्रा का मंडला जिला की सीमा में प्रवेश करने पर नैनपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों को एक कर हमारे हिन्दूस्तान देश का निर्माण किया। आज उनकी स्मृति में एक बार फिर देश की राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार एकता रथयात्रा निकाली गई है। रथयात्रा में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य प्रतिमा के साथ ही उनके स्मृति चिन्हों जिसमें 2 किलो 900 ग्राम के सोने का अशोक स्तंभ (जिसे उन्हें भेंट किया था) के साथ जेल में बंद रहने के दौरान उनके द्वारा उपयोग किया गया लोटा, संदूक, टिफिन, चप्पल और रियासतों के द्वारा उनके सम्मान में दिया गया सम्मान पत्र भी चांदी के फ्रेम शामिल हैं। राष्ट्रीय एकता रथयात्रा का नैनपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, राजाराम शर्मा, सुभाष सेन, देवेन्द्र मिश्रा, अविनाश नामदेव, शिक्षक संजीव सोनी, अमरसिंह चंदेला, केसरी पटेल, बसंत पटेल, भास्कर पटेल, नेमीलाल पटेल, संत कुमार चंदेला, ओम चंदेला, लल्लू, भुवन, मुकुंद, लकी चंदेला, विजय नामदेव, मंडला से एडवोकेट सी बी पटेल, अखिलेश चंद्रौल,प्रियदर्शन पटेल सहित तमाम नगरवासियों ने पुष्पहार और सरदार पटेल की जय जयकार करते हुए स्वागत किया। नैनपुर में जगह – जगह पर स्वागत उपरांत एकता यात्रा ग्राम गोकुलथाना पहुंची। जहां एक बड़ी सभा को स्थानीय ग्राम वासियों सहित गुजरात से यात्रा का आयोजन कर रहे आयोजकों ने संबोधित किया और उसके बाद रैवाड़ा में एकता रथयात्रा के मंचीय स्वागत के साथ सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वहां से पिंडरई, चिरई डोंगरी (रेल्वे),रानटोला होते हुए सरदार एकता यात्रा बम्हनी बंजर पहुंची जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, महेश चंद्रोल, महेश पटेल, संतोष चंद्रोल, मनहरण पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। सिलगी, ककैया, अंजनिया, बड़ी खैरी,लालीपुर में भी रथयात्रा भ्रमण करते हुए मंडला पहुंची। अंजनिया में जगदीश पटेल, रघुनंदन पटेल, यदुनंदन सिंह पटेल अवधेश पटेल, संजय पटेल, विनोद पटेल, राम भजन पटेल, कुंज बिहारी पटेल, युवा साथी, बच्चे ,बुजुर्ग उपस्थित रहे। मंडला शहर में एकता यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बिझिंया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टैचू के पास पहुंची । जहां पर एकता यात्रा के कार्यक्रम का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुजरात से पधारे तमाम सम्माननीय अतिथियों का कुर्मी समाज विकास संगठन, महिला संगठन , पतंजलि समिति व विभिन्न संगठनों, समुदायों, मातृ शक्तियों के द्वारा आत्मीय स्वागत करते हुए उन सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गुजरात से सतीश भाई पटेल, श्रीमती मयूरी बेन,मनु भाई पटेल, के. के. पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडवोकेट सी. बी .पटेल, श्रीमती संजू लता सिंगौर , सुश्री शशि पटेल, श्रीमती दिव्या पटेल, श्रीमती रश्मि पटेल ,राजकुमार सिंगौर, सुरेश चौधरी , बसंत पटेल, राम गोपाल पटेल महेंद्र चंद्रोल, गणेश पटेल, चिंता राम पटेल , दिनेश पटेल , महेंद्र चंद्रोल, बसंत पटेल, संकटमोचन चंद्रोल सहित सैकड़ो आमजन उपस्थित रहे। एकता यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का फालो वाहन सतर्कता के साथ सरदार एकता रथयात्रा को सुरक्षा प्रदान करता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.