1 दिन में तीन मौत कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के उपनगर महाराजपुर क्षेत्र में स्थित खेल मैदान में केहरपुर निवासी प्रभु मरावी का शव देखा गया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वही शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान देखे गए जिसकी महाराजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच जांच की जा रही है

वहीं माहिष्मती घाट के सामने कुंभ स्थल के पास घने जंगलों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव जिसकी पहचान महाराजपुर ज्वाला जी वार्ड निवासी अंकित नंदा उर्फ मंगल के रूप में की गई , जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले महाराजपुर थाने में दर्ज कराई गई थीं
वहीं से कुछ दूरी पर एक नाबालिक युवती का भी शव देखा गया जिसका कारण अभी अज्ञात है मंडला कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच जांच की जा रही हैं ,

Leave A Reply

Your email address will not be published.