अमरवाड़ा सेवा और श्रद्धा का संगम, श्री नटनी माई समिति ने संवारा बेटियों का भविष्य

’नर सेवा ही नारायण सेवा’ के ध्येय को कर रहे चरितार्थ; 11 वर्षों से बेसहारा बेटियों की उम्मीद बनी संस्था
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
“नर सेवा ही नारायण सेवा है इस पावन ध्येय वाक्य को अमरवाड़ा की श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति न केवल दोहरा रही है, बल्कि धरातल पर उतार भी रही है। पिछले 11 वर्षों से दीन-दुखियों और बेसहारा बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बनी यह संस्था आज समूचे जिले में मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर रही है।

तीन बेटियों का हाथ थाम संवारा घर-संसार
समिति के सेवा भाव का ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब सदस्यों को तीन जरूरतमंद और बेसहारा बेटियों के विवाह की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य बिना विलंब किए सक्रिय हो गए। सेवा की इसी कड़ी में, समिति द्वारा इन तीनों बेटियों को गृहस्थी का संपूर्ण आवश्यक सामान भेंट किया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने केवल आर्थिक और भौतिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि बेटियों को ढांढस बंधाते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें। भविष्य में भी किसी भी संकट या जरूरत के समय पूरी समिति उनके साथ एक परिवार की तरह मजबूती से खड़ी रहेगी।
आध्यात्मिक ऊर्जा
321 महिलाओं ने किया ‘सुहागले माता’ का पूजन
जहाँ एक ओर सेवा का कार्य संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक चेतना का संचार भी देखने को मिला। विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर नटनी माई धाम में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
सामूहिक पूजन कार्यक्रम में 321 महिलाओं ने एक साथ ‘सुहागले माता’ का विधि-विधान से पूजन किया।
भव्य यज्ञ पूजन के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ की आहुतियों के साथ विश्व कल्याण और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की गई।
छिंदवाड़ा पांढुर्णा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी शालिनी मुख्य अतिथि रही
इन सेवाभावी कर्मयोगियों का रहा विशेष योगदान
समिति के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मार्गदर्शकों और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय निम्नलिखित सदस्यों की देखरेख में हुआ
पद नाम
संयोजक राधेश्याम सोनी
संरक्षक बालकिशन साहू
अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा
कोषाध्यक्ष गणेश साहू
सह-संरक्षक संध्या राय
सक्रिय सहभागिता इस आयोजन में विनोद चौरसिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, श्याम चौरसिया, सालक राम यादव, धनराज सिंह चंदेल, रमेश साहू पोनर, संजय डेहरिया, मुकेश तिवारी, सुशील ठाकुर, यज्ञ कुमार सूर्यवंशी, श्री राम सोनी (सिंगोड़ी), आशुतोष सोनी (अमरवाड़ा), तोमर सिंह पटेल, देवेंद्र सिंह और संतोष वर्मा सहित समिति के तमाम कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
हमारा उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बेटियों को यह महसूस कराना है कि समाज उनका अपना है। समिति पदाधिकारी