हेमंत खंडेलवाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया जश्न..

26

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, भाजपा के बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। श्री खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मंडला भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, वरिष्ठ भाजपा नेता रोचीराम गुरवानी, विनय मिश्रा,पारस असरानी, जयदत्त झा, शिवा रानू राजपूत, सूर्यकांत जंघेला, बिटटू चौरसिया, सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, संजय गुप्ता,सचिन शर्मा,सावन चौरसिया,अमित शर्मा, मोंटी मलिक, इशांक साहू, दिनेश चौधरी,राकेश पटेल, सुधीर दुबे,नितिन राय,यशवल तिवारी,देव रजानी,तिलक राम साहू,नितिन यादव, आनंद जैन, सहित मातृशक्ति, युवा मोर्चा के साथ नगर व जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल जी जब से राजनीति में है, तब से हेमंत भाई साहब को मुलताई के कामों के लिए चिंतित देखा है। उन्होंने कहा कि जब भी मुलताई की किसी समस्या को लेकर उनसे बात की जाती है तो वह तुरंत उसका समाधान करते हैं और पूरी गंभीरता के साथ मुलताई की समस्या को सुनते हैं। हेमंत खंडेलवाल जी शुरू से ही जनसेवा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बैतूल के साथ मुलताई के विकास के लिए भी काम किया है। वे हर संकट में लोगों की मदद के लिए मुलताई पहुंचते हैं। वे जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान करते हैं। भाजपा के 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना संगठन की अनुशासित कार्यप्रणाली को दर्शाता है। हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल में मुलताई में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई प्रोजेक्ट स्वीकृत कराए हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को नई योजनाओं की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.