ब्रेकिंग न्यूज़… मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 26 जिलों के कलेक्टर बदले

दैनिक रेवांचल टाइम्स – भोपाल/मंडलामध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश (पत्र क्रमांक E-1/67/2026/5-1) के तहत 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में मंडला, डिंडौरी और सिवनी सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।


प्रमुख बातें:
26 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना
कई जिलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया
कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई
आदिवासी बाहुल्य जिलों में भी बदलाव, प्रशासनिक कसावट की कोशिश
मंडला–डिंडौरी–सिवनी पर खास नजर
मंडला, डिंडौरी और सिवनी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में कलेक्टर बदलना यह संकेत देता है कि शासन इन क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही बढ़ाने के मूड में है।
स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चल रही शिकायतें—जैसे भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितता और विभागीय लापरवाही—को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।
पूरी सूची देखें
बड़ा सवाल
क्या नए कलेक्टर जमीनी हकीकत बदल पाएंगे? क्या मंडला–डिंडौरी में चल रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था पर लगेगा ब्रेक?
या फिर यह तबादले सिर्फ “कागजी बदलाव” बनकर रह जाएंगे?
रेवांचल टाइम्स की नजर
दैनिक रेवांचल टाइम्स इस पूरे फेरबदल पर पैनी नजर बनाए हुए है और जल्द ही हर जिले के नए कलेक्टर की प्रोफाइल और प्राथमिकताओं को लेकर विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करेगा।
जुड़े रहिए… क्योंकि कौन बनेगा आपके जिले का नया कलेक्टर, इसकी पूरी सूची जल्द ही आपके सामने होगी।
रेवांचल टाइम्स – सच के साथ, हर मोर्चे पर

Leave A Reply

Your email address will not be published.