मंडला कलेक्टर के स्थानांतरण से जिले में हर्ष, नए कलेक्टर से बदलाव की उम्मीद

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला।जिले में कलेक्टर के स्थानांतरण की खबर सामने आते ही आमजन के बीच मिली-जुली लेकिन उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ओर जहां लोग नए कलेक्टर से सिस्टम में सुधार और प्रशासनिक कसावट की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस बार सच में व्यवस्था बदलेगी या फिर जनता की उम्मीदें एक बार फिर अधूरी रह जाएंगी।

नए कलेक्टर के आने की खबर से कई लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है। खासकर वे लोग, जो लंबे समय से प्रशासनिक सुस्ती, योजनाओं में देरी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, अब बदलाव की आस लगाए बैठे हैं। लोगों का कहना है कि अब देखना होगा कि नया नेतृत्व जिले में पारदर्शिता और जवाबदेही ला पाता है या नहीं।

वहीं, जिले में पूर्व कलेक्टर सलौनी सिडाना के कार्यकाल को भी लोग याद कर रहे हैं। उनके समय में कई लोगों को प्रशासन से सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई का अनुभव हुआ था। खासकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग आज भी उनके कार्यकाल को याद करते हैं और मानते हैं कि उस दौरान जनसुनवाई और समस्याओं के समाधान में गति देखने को मिली थी।

अब सबकी निगाहें नए कलेक्टर पर टिकी हैं। जनता यह जानना चाहती है कि क्या इस बार प्रशासनिक सिस्टम में वास्तविक बदलाव देखने को मिलेगा या फिर यह बदलाव भी केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा।

जिले की जनता का साफ संदेश:

“अब वादे नहीं, जमीनी बदलाव चाहिए।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.