ज्वाला जी वार्ड में स्थापित होगी लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न

दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला। शहर के ज्वाला जी वार्ड में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लंबे समय से धनगर समाज द्वारा की जा रही मांग अब साकार होती नजर आ रही है। समाज के आराध्य एवं गौरव की प्रतीक अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने हेतु धनगर युवा सेना द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए।
क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उईके के सहयोग से इस कार्य को गति मिली और आज विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाह द्वारा समाज के गणमान्य नागरिकों और वार्डवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिभा अनिल साहू, शानू दुबे, मुकेश नंदा सहित धनगर समाज के अध्यक्ष शैल कुमार धनगर, उपाध्यक्ष पुन्नू लाल धनगर, सचिव भजन लाल धनगर, राधे लाल धनगर, नोखे लाल धनगर, ज्ञान धनगर, प्रमोद धनगर तथा युवा सेना के जिला अध्यक्ष नंद कुमार धनगर, मोनू धनगर, तुलसी धनगर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। साथ ही अहिल्या बाई नारी उत्थान समिति की मालती धनगर, अनुसुईया पाली, सुनीता धनगर एवं शिल्पा धनगर भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने इसे समाज की आस्था और सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.