कपरवाड़ी में बजरंग दल की नई इकाई गठित, युवाओं ने लिया राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
ग्राम कपरवाड़ी में विगत दिनों बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और हिंदू संस्कृति के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।
संगठन की शक्ति से होगी धर्म की रक्षा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने कहा कि बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अपनी सभ्यता और संस्कारों के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को सेवा, सुरक्षा और संस्कार का पाठ पढ़ाया। इस दौरान ग्राम के उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।
नई नियुक्तियों की घोषणा
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नियुक्तियां की गईं
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ग्राम कार्यकारिणी
अध्यक्ष सनलाल उईके,
उपाध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, प्रदीप बंदेवार,मंत्री तुलसीराम उईके,
महामंत्री अल्केश बिस्केले,मिलन प्रमुख गोलू चंद्रवंशी,बजरंग दल
ग्राम कार्यकारिणी
संयोजक ललित बिस्केले,
सहसंयोजक दुर्गेश अहिरवार, मुकेश चंद्रवंशी,सुरक्षा प्रमुख राजेंद्र उईके,गौरक्षा प्रमुख हरीश चंद्रवंशी,बाल उपासना प्रमुख विकेश बिस्केले,विद्यार्थी प्रमुख यश चौरिया,
बजरंग दल के जिला संयोजक, नरेंद्र पटेल ने कहा हमारा लक्ष्य समाज में समरसता लाना और अपनी गौरवशाली संस्कृति को बचाए रखना है। हर कार्यकर्ता को धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहना होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई दी गई और उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।