समस्त छात्रों की मैपिंग नामांकन तीन दिवस में करें पूर्ण – श्री राघवेंद्र सिंह कलेक्टर ( शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न)

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित समस्त एपीसी जिला शिक्षा केंद्र, जिला प्रोग्रामर ,समस्त विकासखंड के बीईओ, बीआरसी उपस्थित रहे. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शाला में दर्ज समस्त बच्चों की मैपिंग तीन दिवस के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी कक्षाओं विशेषकर कक्षा एक एवं कक्षा छः कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह में नामांकन में कमी दूर करने विशेष प्रयास करने निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि सभी शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर सफलतापूर्वक सुनिश्चित करें. सभी विकासखंड प्रत्येक कक्षा में नामांकन बढ़ाने, समस्त छात्रों की शतप्रतिशत मैपिंग करने,कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं पर विशेष फोकस संबंधित की जबावदेहिता सुनिश्चित करने एवं सतत मॉनिटरिंग करने, समय पर विद्यालय संचालन, पूरे समय शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति, योजना एवं कालखंड के अनुसार अध्यापन कराया जाना,शिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस लगाने, कक्षा 1 में प्रवेश हेतु सर्वे कार्य,जर्जर एवं क्षतिग्रस्त शालाभवनों का चिन्हांकन करने इनमें किसी भी स्थिति में कक्षा ना लगाने निर्देशित किया.विद्यालय के निर्माण कार्य, मरम्मत, पुस्तक वितरण, कक्षाओं मे प्रकाश व्यवस्था, विद्यालय मे उपलब्ध शौचालय सुरक्षित क्रियाशील हो, पेयजल की समुचित व्यवस्था हो, ऐजुकेशन पोर्टल 3.0 के सम्बन्ध मे जानकारी, विद्यालय मे नामांकन, पुस्तक एवं साईकिल वितरण समय सीमा में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित करने, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, छात्रवृत्ति, खेलकूद से संबंधित जानकारी, कक्षावार दर्ज संख्या बढ़ाने कम नामांकन वाली शालाओं को नामांकन बढ़ाने शिक्षक को जवाबदेही देने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नामांकन मैपिंग, ऑनलाइन पाठ पुस्तक वितरण, ईअटेंडेंस लगवाने,कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने संबंधितों को निर्देशित किया.