ब्रेकिंग न्यूज…मंडला में रिश्तों का खून! बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला,मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
वही प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम कारियागांव में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
सूचना मिलते ही अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।