मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने तीन मामलो में लिया संज्ञान

 

रेवांचल टाईम्स – मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ‘तीन मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 1 मामला मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।

मण्डला -जिले के 1 मामला जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी कार्यालय म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला से प्राप्त हुई है।

बिजली जाने पर बंद हो जाती हैं मशीनें, बारिश में आए दिन बनी रहती है समस्या

मंडला जिले में जिला अस्पताल में विद्युत सप्लाई बंद होने से एक्स रे और सीटी स्कैन की जांच नहीं होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के दिनों में विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है, इस कारण एक्स रे और सीटी स्कैन जांच नहीं हो पाती है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.