मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने लिया पांच मामलो में संज्ञान

 

रेवाँचल टाईम्स- मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ‘पांच मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 2 मामले मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।

मण्डला -जिले के 2 मामले जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी कार्यालय म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला से प्राप्त हुई है।

सफाई पर ध्यान नहीं, संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा

मंडला जिले के जिला अस्पताल के मेन गेट के पास बनी सड़क के किनारे कचरे का ढेर होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क किनारे गंदगी के बीच से मरीजों, अस्पताल के स्टाफ को आना-जाना पड़ रहा है। इसी तरह रानी अवंती बाई वार्ड अंतर्गत एमएसए सोसायटी के पास मुख्‍य मार्ग किनारे कई तरह का कचरा फेंका जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमओ, नगर पालिका मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.