SBI मंडला फर्जी भर्ती मामले का थाना कोतवाली मण्डला पुलिस ने किया खुलासा

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मंडला शाखा में फर्जी तरीके से भर्ती के एक गंभीर मामले का मंडला पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिनांक 12 मार्च 2024 को बैंक प्रबंधन द्वारा थाना कोतवाली मण्डला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि SBI मंडला में जूनियर असोसिएट के पद पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर नियुक्ति प्राप्त की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि महिला कर्मचारी ने स्वयं परीक्षा नहीं दी थी, बल्कि उसके स्थान पर किसी अन्य महिला ने परीक्षा दी थी। इसी आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तारी की गई थी। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त महिला की भर्ती में उसके भाई नाहर सिंह मीना की सक्रिय भूमिका रही, जिसने उसके स्थान पर परीक्षा दिलवाने की व्यवस्था की थी।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद, पुलिस के समक्ष यह चुनौती बनी रही कि भर्ती परीक्षा में आखिरकार महिला अभ्यर्थी के स्थान पर वास्तविक रूप से कौन बैठा था। किन्तु पुलिस की लगातार तकनीकी विश्लेषण, दस्तावेजों की जाँच एवं अन्य साक्ष्यों के गहन अध्ययन के उपरांत यह पुष्टि हुई कि परीक्षा हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक महिला द्वारा दी गई थी।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिल्ली जाकर उक्त महिला से पुछताछ की गई पुछताछ में उक्त भर्ती में कैंडिडेट के स्थान पर प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के साथ साथ वेरिफिकेशन में भी शामिल होना स्वीकार किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 09 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में पुलिस रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.