लोन के नाम पर धोखाधड़ी के अपराध का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रेवांचल टाईम्स – मंडला, थाना भुआ बिछिया के अंतर्गत ग्राम खमरोटी निवासी सुखचैन उद्दे और उसके साथियों के द्वारा गांव गांव में जाकर महिलाओं को समूह बनाकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी से एक से अधिक लोन दिलाकर हितग्राही महिलाओं से रुपए मांग कर लोन की सभी किस्तों का भुगतान करने का वादा कर लोन के रुपए का भुगतान नहीं करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना बिछिया में अपराध क्रमांक 238/ 25 धारा 318 (4 ) 3 ( 5 ) बी.एन.एस. का कायम का विवेचना में लिया गया था मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका था मामले का मुख्य आरोपी सुखचैन उद्दे पिता वीर सिंह उद्दे उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खमरोटी थाना बिछिया जो अपराध कायमी दिनांक 18-06-25 से लगातार फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बिछिया से टीम का गठन किया गया बिछिया पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 14.7.2025 को मामले के मुख्य आरोपी सुखचैन उद्दे को ग्राम देई दानीटोला रोड से गिरफ्तार किया गया है जिसे दिनांक 15/07/25 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और सुखचैन उद्दे को जेल वारंट कर दिया गया है।