क्या विकास की गंगा बहा पाएंगे प्रभारी मंत्री…..?

रेवांचल टाईम्स – मंडला, काफी लंबे समय बाद मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंडला जिले को प्रभारी मंत्री प्रदान किया गया है प्रभारी मंत्री पड़ोसी जिले के निवासी हैं, उम्मीद की जा रही है कि यह नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे i मंडला जिले में तमाम तरह की समस्याएं हैं शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति सही करना है सड़क, यातायात, रोजगार को ठीक करना है सरकारी तंत्र को पूरी तरह नियंत्रित करके जन कल्याण के लिए प्रेरित करना है सभी सरकारी विभागों को सक्रिय करना है जन कल्याण की योजनाओं का सही क्रियान्वयन जिले में हो इसके लिए प्रभारी मंत्री को पूरा प्रयास करना होगा जनता च ह रही है कि प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का अवलोकन करें विकास कार्यों की सही समीक्षा करें और विकास की गति को आगे बढ़ाएं ऐसी.जन अपेक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.