बाघ गिरा कुए में किया गया रेस्कू

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के कान्हा नेशनल पार्क में जानकारी के अनुसार दिनांक 21 एवं 22 की मध्य रात्रि 12.30 बजे वन परिक्षेत्र आशिकारी खापा को दूरभाष पर सुचना प्राप्त हुई की ग्राम मालखेड़ी मे एक ग्रामीण के घर के पास स्थित कुए मे एक बाघ गिर गया हैl परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई और क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिज़र्व द्वारा सहायक संचालक मलाजखंड और सिझोरा का संयुक्त दल बनाकर बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए निर्देशित किया गया l दल द्वारा मौका स्थल पर पहुंच कर विभागीय और स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बाघ को कुए से बाहर निकालने मे सफलता प्राप्त की और सूचना मिलने के मात्र 2 घण्टे में रात्रि 2.45 पर बाघ कुए से बाहर निकाला गया l बाघ स्वयं वन क्षेत्र की और चला गया l कान्हा के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने हेतु रात्रि मे घर घर पहुंचकर जागरूक किया गया l