जन शिकायत निवारण शिविर के आवेदन पत्रों का कब होगा निराकरण

 

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में दिए गए थे आवेदन, आज तक नहीं हुआ निराकरण

रेवांचल टाईम्स – मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले में समस्याओं का साम्राज्य स्थापित हो गया है यहां तमाम तरह की समस्याएं मौजूद हैं जिसकी वजह से नागरिक परेशान हो रहे हैं विगत दिनों 17 जुलाई को मंडला जिले की तहसील नैनपुर के रेलवे समुदायिक भवन में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया था वह केवल छलावा ही नज़र आ रहा हैं
वही जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के अधिकारी इस शिविर में मंत्री सहित पहुंचे थे कार्यक्रम में अनेक लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन पत्र दिया लेकिन अभी तक आवेदन पत्रों का निराकरण पूर्ण नहीं हो पाया है जानकारी मिली है कि जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा से भी आवेदन पत्र दिए गए थे, व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र देने के बाद अभी तक निराकरण नहीं किया गया है ग्राम परसवाड़ा से उप सरपंच द्वारा मांग की गई थी कि नया पंचायत भवन बनाया जाए, वृक्षारोपण किया जाए, खेल मैदान बनाया जाए, स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल और माध्यमिक शाला का नया भवन या हाल बनाया जाए वार्ड नंबर 3 में सड़क में जहां-जहां पानी भर रहा है वहां वहां समतलीकरण किया जाए इसके अलावा अन्य मांग की गई थी आवेदन पत्र जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारियों को दिया जा रहा था उनके द्वारा कहा गया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन पत्र दे दो मंच पर बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को उपसरपंच द्वारा समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र दिया गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारियों को दो दिन में निराकरण करने की निर्देश दिए गए थे अभी तक निराकरण नहीं हुआ है जिसकी वजह से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है इसी तरह अन्य आवेदन पत्र भी यहां पर दिए गए थे जिनका निराकरण हुआ या नहीं ज्ञात नहीं हो पा रहा है जन अपेक्षा है तत्काल दिए गए आवेदन पत्रों का निराकरणकराया जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.