नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना मवई क्षेत्रांतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में आज “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।
साथ ही कार्यक्रम में विशेष सहयोगी दस्ता (SST) की भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।