किसानों के गेंहू का खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल की जाये जितेंद्र सिंह डंगस

दैनिक रेवांचल टाईम्स – जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दिनांक 24 मार्च 2026 को SDM कार्यालय vip रोड पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें —
(1) सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है जबकि गेहूं की MSP खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी सरकार से मांग है की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाई जाए,ताकि किसान गेहूं बेचकर बिना ब्याज के ऋण चुका सकें।(2)अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात पर रोक लगाई जाए, जिससे देश के किसानों को नुकसान न हो।
(3) बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दी जाए।
(4) गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाए।
(5) किसानों के बकाया बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाकर माफ या आसान किश्त बनाकर राहत दी जाए।
(6) गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए वर्तमान समय में गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के कारण किसान एवं आम नागरिक पहले से ही परेशान हैं गैस सिलेंडर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए।
कृषि नीति बनाते समय किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आत्मनिर्भर कृषि और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सपना साकार हो सके। मुरैना में किसान कांग्रेस की ओर से SDM कार्यालय में तहसीलदार साहब को माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालो में पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष रिंकु पचौरी,पूर्व उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राज मुदगल,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद इकबाल शाह ,हरिराम पचौरिया,प्रमोद शर्मा हुसैनपुर,रामस्वरूप माहोर,गौरव चतुर्वेदी, जितेंद्र गुर्जर पतापुरा, राजेश राठौर, धर्मेंद्र गुर्जर,रमेश अर्गल, बकील बद्री प्रसाद जाटव, होतम परमार, बंगाली जाटव, नितिन नारौलिया, त्रलोकी कँसाना,आकाश खटीक,छोटू अटा,लोकेंद्र माहोर,सचिन माहोर,सौरव माहोर,उपस्थित रहे।