शहीद भगत सिंह की स्मृति में निकलेगी मशाल यात्रा, हर वर्ष लगेगा भव्य मेला

जबलपुर। अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहर में देशभक्ति से ओतप्रोत मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह मशाल यात्रा 25 मार्च को शाम 6:00 बजे मदन महल स्थित सबसे ऊंची तिरंगी डंडे के नीचे रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा से प्रारंभ होगी।

मशाल यात्रा का समापन बड़ा फुहारा चौक पर किया जाएगा, जहां भारत माता की आरती और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।

आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर वर्ष शहीदों की याद में भव्य मेला भी आयोजित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के महान सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मशाल यात्रा में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और देशभक्ति का परिचय देते हुए भारत माता के चरणों में नमन करें।

 

आयोजक:
सरदार भगत सिंह मित्र मंडल, छिंदवाड़ा

Leave A Reply

Your email address will not be published.