मृत्यु के बाद संबल कार्ड बनाने की कोशिश, पूर्व पार्षद पर लगे गंभीर आरोप
अजब मंडला की गजब दास्तान जिम्मेदार बने धृष्टराज बैठे है आखों में पट्टी बाँध के
मृत्यु उपरान्त संबल कार्ड बनवाने किया जा रहा था प्रयास, लेकिन होना पड़ा निराश
पूर्व पार्षद पर लगे आरोप, मामला पॅहुचा थाने
मृतक परिवार बेखबर, और हो गई सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, मंडला जिले में भी जिम्मेदार कितने होश हवाश में बैठे है और पैसे कमाने किस हद तक जा रहें ये अब किसी से छुपा नहीं है आए दिन सरकारी दफ़्तरों में बैठे अधिकारियों के द्वारा किए कारनामे की दास्तान समाचार पत्रों के माध्यम से जानता तक पहुंचाई जा रही है पर इस और न जिला प्रशासन और न ही जिले के जिम्मेदार मंत्री विधायक और न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहें है जिस कारण से आज जिले में कानून व्यवस्था बे पटरी हो चुकी है और अधिकारी कर्मचारियों को मोज हो रही है!
वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद बम्हनी बंजर इन दिनों मृतक सुरेश वरकड़े के मृत्यु प्रमाण पत्र एवं संबल कार्ड बनाने के आवेदन पर परेशान है। यहॉ के वार्ड क्रमांक 13 टिकरी के निवासी सुरेश वरकड़े का निधन 29 अक्टूबर 2024 को हो गया था, जिसके मृत्यु प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए मृतक की पत्नि भागीरथी द्वारा दिनांक 05.11.2024 को आवेदन दिया गया था। और उक्त तिथि पर ही मृतक की दूसरी पत्नि के पुत्र राहुल वरकड़े द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र न देने के लिए आवेदन लगाया गया था। इसी बीच पूर्व पार्षद विनय चक्रवर्ती की मामले में एण्ट्री हो जाती है और अब इन पर आरोप लगाये गए हैं कि इनके द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मृतक की पहली पत्नि भागीरथी से एक कोरे कागज पर अंगूठा लगवाकर अन्य दस्तावेज लिए गये और मृतक की पत्नि के नाम पर संबल कार्ड बनवाने का आवेदन दिनांक 30 जून 2025 को दिया गया। तब प्रकरण के संबंध में नगर परिषद के जिम्मेदारों द्वारा मौका स्थल की जॉच कर पंचनामा बनाया गया जिसमें पाया गया कि सुरेश पिता चमरा वरकड़े का निधन 29 अक्टूबर 2024 को हो चुका है और संबल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन 30 जून 2025 को दिया गया है अर्थात मृत्यु के बाद कार्ड बनाने का आवेदन दिया गया था जिसे निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि काम बिगड़ता देख उक्त संबल कार्ड बनवाने के लिए पूर्व पार्षद विनय चक्रवर्ती द्वारा अपने ही मोबाईल से सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज करायी गई है जिससे मृतक परिवार के लोग बेखबर थे और इस मामले को लेकर नगर परिषद परेशान हो रहा है जिसके चलते प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी बम्हनी बंजर द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र अध्यक्ष मीना अरविंद हरदहा एवं पार्षद गणों द्वारा थाना प्रभारी अरूण सिंह को प्रेषित किया गया है जिसकी विवेचना जारी है। इस मामले में मृतक की पत्नि भागीरथी द्वारा शपथ पत्र देते हुए बताया गया कि हमारे द्वारा संबल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है हमें तो मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए। अब पूरे मामले की चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है कि आखिर क्यों मृतक परिवार को अंधेरे में रखकर पूर्व पार्षद द्वारा नियम विरूध्द संबल कार्ड बनवाने का प्रयास किया जा रहा था। जो भी हो, फिलहाल पुलिस द्वारा जॉच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही निष्कर्ष सामने आयेगा।