पोस्टमैन की कमी से जूझ रहा उपडाकघर अमलाई कालरी, एक पोस्टमैन के मत्थे 20 किलोमीटर का क्षेत्र।
रेवाँचल टाईम्स – प्राप्त जानकारी के अनुसार उपडाकघर अमलाई कालरी पिछले लंबे समय से पोस्टमैन की कमी से जूझ रहा है यहां एक ही पोस्टमैन के जिम्मे लगभग 20 किलोमीटर का क्षेत्र है जहां कि ऊंट के मुंह में जीरा कहावत चरितार्थ हो रही है जिसके कारण डाक वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जानकार बताते हैं कि इतने बड़े क्षेत्र में दो से तीन पोस्टमैनो की आवश्यकता होती है इन सारी समस्याओं से डाक अधीक्षक शहडोल एवं उप संभागीय निरीक्षक उमरिया को बारंबार अवगत कराया जाता रहा है लेकिन दोनों ही अधिकारी अपनी हंसी खुशी दुनिया से बाहर निकल कर के इस
समस्या पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं और उन अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रही है
कार्यालय की बिल्डिंग भी है एक बड़ी समस्या
उप डाकघर अमलाई कालरी की जर्जर बिल्डिंग की भी एक गंभीर समस्या पिछले कई दशकों से यहां के क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी जिससे कालरी प्रबंधन को अवगत कराया गया था जिसके परिणाम में जल्द ही इसका टेंडर कर बिल्डिंग में सुधार किया जाएगा लेकिन पोस्टमैनो की कमी की समस्या का निराकरण तो डाक विभाग द्वारा ही किया जा सकता है इसलिए क्षेत्र वासियों ने डाक विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पोस्टमैनो की संख्या में जल्द से जल्द वृद्धि करेंगे और क्षेत्रवासियों को मिलने वाली डाक वितरण की सुविधा को सुलभ बनाएंगे।