नशे को कहे न और अपने उज्वल भविष्य को कहें हां
नशे से दूरी हे जरूरी अभियान के तहत मोतीनाला थाना में मैराथन कार्यक्रम हुआ संपन्न

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/सरकारी अभियान के तहत 15 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक एक पखवाड़ा समूचे प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाया जा रहा हैं इसी तारतम्य में पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के दिशा निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया हैं कि आम जनता के बीच में जाकर के सभी थाना प्रभारी और उनकी टीम इस मुहीम को चलाने में और लोगों को जागरूक करने में विशेष रूप से अपना योगदान प्रदान करें। तो वही देखा जा रहा हैं जिले के कुछ थाना प्रभारी इस अभियान की खुली धज्जियां उड़ा रहे हे तो वही बहुत से थानों और चौकियों के अंतर्गत बीट प्रभारी बख़ूबी अपनी जिम्मेदारियों का पालन भी कर रहे हैं।
नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार और एसडीपीओ बिछिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी मोतीनाला हेमन्त बाबरिया के द्वारा बख़ूबी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए नक्सल प्रभावित वनांचल गांवों में जाकर के आम जन के बीच में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं और बच्चों बूढ़ों के साथ साथ महिलाओं को भी समझाइश दी जा रही हैं कि आप भी सभी लोग नशे को कहें न और अपने सुंदर भविष्य को कहें हा..
नशे के विरोध को लेकर थाना प्रभारी मोतीनाला हेमन्त बाबरिया के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन दिन शनिवार को सम्पन्न किया गया जिसमें नक्सल प्रभावित गांवों के बहुत से प्रतिभागियों ने मैराथन में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ साथ संपन्न करने में अपना अहम योगदान दिया। मैराथन के माध्यम से थाना प्रभारी के द्वारा आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में जहां पुरुष वर्ग से संजीव पंद्रे निवासी भीमडोंगरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही महिला वर्ग की तरफ से राधा मरकाम निवासी मवई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैराथन के प्रतिभागियों को एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी और डीएसपी राहुल खरे के द्वारा पुरस्कृत करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।।
✍🏻✍🏻अवधेश पटेल