भाजपा पदमी मंडल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

रेवांचल टाईम्स – मण्डला, शनिवार 26 जुलाई को पदमी चौराहा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उमराव चौराहा में स्थित शहीद उमराव सिंह लोधी की प्रतिमा में फूल माला अर्पण कर पुष्पांजली अर्पित की गई तथा मंडल में पूर्व सेनिको का शाल, श्रीफल और फूल माला से सम्मान किया गया। सभी सम्मानित फौजियों ने अपनी अपनी गाथा सुनाई एवं अपनी गाथा सुनाते सुनाते उनके आंख भी भर आई। ग्राम पंचायत सुकतरा के भग्गीलाल ऊईके , ग्राम पंचायत पदमी के रामकुमार ठाकुर, ग्राम पंचायत कौरगांव के गोविन्द उपाध्याय जी सभी घर-घर जाकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित लोधी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत ठाकुर, उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष कुशमरिया, महामंत्री लक्ष्मण पटेल, शिवेश ठाकुर, दीपा श्रीवास एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।