मगरमच्छ से भभेरा गॉंव में दहशत वन अमला ने बिछाया जाल

 

रेवांचल टाइम्स मंडला -जनपद पंचायत बीजाडांडी अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगांव कला के ग्राम भभेरा माल से 200 मीटर की दूरी पर झामल नदी के किनारे विचरण कर रहा मगरमच्छ को देखा गया है जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद भी गई !मगरमच्छ की खबर आसपास के गॉंव में आग की तरह फ़ैल गई देखने वालो की भीड़ लग रही है वही भभेरा गॉंव में दहशत का माहौल है सचिव हरीशचंद ने बताया ग्राम भभेरा माल के करीब झामल नदी में गत तीन दिनों से लगभग 7-8फिट का मगरमच्छ नदी किनारे विचरण करते देखा गया गाँव में मुनादी करा दी गई है नदी किनारे न जाने की हिदायत दीगई है वही वन विभाग ओर पुलिस को सूचना दी गई शुक्रवार को वन अमला के सांथ मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची वन हमला द्वारा नदी पर जाल बिछाया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.