“वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन

03 अगस्त को मण्डला जिला भाजपा कार्यालय में होगी विशेष बैठक

रेवांचल टाइम्स मण्डला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार, दिनांक 03 अगस्त 2025, रविवार को प्रातः 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय मण्डला में “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी नीरज मरकाम ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडला लोकसभा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहकर इस गंभीर एवं समकालीन विषय पर विशेष संबोधन और मार्गदर्शन देंगे। इस अवसर पर जिले के सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी बंधु, शिक्षाविद्, अधिवक्ता वर्ग आमंत्रित किए गए हैं, ताकि विषय पर समग्र दृष्टिकोण से संवाद स्थापित किया जा सके।
भाजपा ने जिले के समस्त जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि वे इस बैठक में समय पर पहुँचकर “वन नेशन, वन इलेक्शन” जैसे दूरदर्शी विषय पर चर्चा में भाग लें और अपने विचार साझा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.