दोहराई जा रही है मंडला जिले के स्कूल में झालबाड़ा जैसे घटना शिक्षा विभाग के ठेकेदार और जिम्मेदार हुए मालामाल

पोंडी नगरार स्कूल भवन की दिवार भरभरा कर गिरि,खंडहर भवन से कभी हो सकता बड़ा हादसा
राजस्थान की घटना बनी चेतावनी नहीं चेता प्रशासन

रेवांचल टाइम्स – मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला बैठे शिक्षा विभाग के उपयंत्री सहायक यंत्री ठेकेदार के साथ साठगांठ के चलते मालामाल हो चुके है और जिले में सालो पुराने शाला भवनों के मरम्मत कार्यों के नाम पर केवल लीपापोती कर के अपनी जेबें भरी है और शाला भवनों की स्थिति आज किसी से छुपी नही है और हर वर्ष लाखों करोड़ों शालाओ के मरम्मत के नाम से राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल आई राशि में दिल खोल कर उपयंत्री के द्वारा फर्जीबाड़ा करते हुए ठेकेदारों को फ़ायदा पहुचाया है और भवनों की स्थिति जर्जर और खंडहर जैसे हो चुके है जहाँ कभी भी किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती हैं पर जिम्मेदार चैन की वंशी बजा रहे हैं।
वहीं केन्द्र सरकार और राज्य की मोहन सरकार भले ही मार्डन क्लास और गुणवत्ता युक्त शिछा का सपना दिखा अपनी पीठ थपथपा रही हो !लेकिन जमीनी हकीकत की बोलती तस्वीर दर्दीली आवाज में चीख चीख कर बयां कर रही है नौनिहालों को जान का खतरा है मंडला जिले के विकासखंड बीजाडांडी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाळा पोंडी नगरार की दीवार भरभरा के गिरने से बच्चे बाल बाल बचे पूरा स्कूल खंडहर में तब्दील हो गया कुछ कहा नहीं जा सकता की यह भवन कब मासूम बच्चो को अपना शिकार बना ले बच्चे ने बताया सर बहुत डर लगता पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगता ऐसा लगता दीवार गिर न जाये !अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल भेजने से कतरा रहे जिससे उपस्तिथि दर्ज संख्या भी दिन व दिन कम होती जा रही है बताया गया है इस स्कूल पहली से आठवीं तक 352 दर्ज संख्या है!स्कूल में पांच रूम है बरसात में छत से पानी टपक रहा है प्लाटर भी उधड़ रहा है गिर रहा है जितने बच्चे इस रूम आते है उन्हें यही बैठाया जाता है जो बच जाते है उन्हें कहीं आंगनवाड़ी कही बरामदा कही अतिरक्त कक्छ में संचालन किया जा रहा है

पौड़ी नगरार का खंडहर भवन से कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

यह माध्यमिक स्कूल की एक तरफ की पूरी दीवार भरभरा के गिर चुकी है पूरा भवन खंडहर में तब्दील हो गया है दूर से देखने में वीरान हवेली जैसा प्रतीत होता है समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया गया किसी बड़ी घटना को होने से नकारा भी नहीं जा सकता

राजस्थान की घटना बनी चेतावनी फिर भी नहीं चेता प्रशासन

राजस्थान के सालवाड़ा में स्कूल भवन गिरने से 7बच्चो की दुःखद मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया था!लेकिन मंडला प्रशासन अब भी कुम्भकर्णी नींद पर दिख रहा पौंडी नगरार स्कूल ऐसी ही किसी बड़ी दुर्घटना की चेतावनी दे रहा है

इस मामले को मामले एक साल से खंड स्तर से लेकर उच्च स्तर तक हाँथ जोड़ कर आवेदन निवेदन किया गया आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया स्थानीय प्रशासन से मांग की गई त्वरित एक्शन लिया जाए जिससे बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। या फिर कोई बड़ी घटना घटे जब जाके जागेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.