148वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने वृद्धाश्रम में बांटे तिरंगे

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 148वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मंगलवार को वृद्धाश्रम, रेडक्रॉस रपटा घाट में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन 148वीं वाहिनी के कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान मुख्यालय के जवानों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार, उपनिरीक्षक मोहनदास बंजारे सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। जवानों ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.