हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को करता है जागृत- पंकज गोस्वामी
रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले के जनपद पंचायत भुआ बिछिया में शासकीय स्नातक महाविद्यालय भुआ बिछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में म. प्र. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार चित्रीव के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार परते के नेतृत्व में, जनभागीदारी अध्यक्ष पंकजपुरी गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में देश प्रेम, एकता, सामाजिक समरसता, देशभक्ति की भावना, तिरंगे के बारे में जन जागरुकता बढाने के उद्देश्य से महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है | अभियान के तहत महाविद्यालय में संगोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से तिरंगे के महत्व को प्रदर्शित किया गया | कार्यक्रम की कड़ी में तिरंगा जागरुकता रैली का आयोजन अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पंकजपुरी गोस्वामी जी की उपस्थिति में महाविद्यालय से मुख्य मार्ग से होते हुए नगर तक किया गया | तिरंगा रैली के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा कर तिरंगा के प्रति जागरूक किया गया | इस अवसर पर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पंकजपुरी गोस्वामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जागृत करता है हमें सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए | तत्पश्चात् महाविद्यालय में भगवान बलराम (हलधर) जन्मोत्सव कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम एवं श्रीकृष्ण जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व तिलक वंदन कर किया | मुख्य अतिथि ने भगवान बलराम एवं श्रीकृष्ण के भ्रातप्रेम जीवन में गीता ग्रंथ का महत्व से अवगत कराते हुऐ विद्याथियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से सम्बंधित ग्रंथों का अध्ययन करने एवं उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया | प्राध्यापक रोहणी कुमार कोष्टा ने बताया कि भगवान बलराम जिन्हें हलधर के नाम से जाना जाता है हल जो कि कृषि का प्रमुख औजार है भगवान बलराम के आचार विचार व्यवहारों से अवगत कराया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार परते ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भगवान बलराम जयंती पर भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार धर्म संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए भगवान बलराम एवं श्रीकृष्ण के सिद्धांतों को आत्मसात एवं अनुसरण करने के लिए समस्त छात्र छात्राओं से आव्हान किया | कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी डाॅ. राखी वंशकार के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवक छात्र छात्राऐं उपस्थित रहें |