गोंगपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सालामी कहा देश की आज़ादी में आदिवासी पुरखों की अहम भूमिका परन्तु इतिहास के पन्नों से लापता |

रेवाँचल टाईम्स – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश मुख्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोंगपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर हल्दी चावल अर्पित कर अमर शहीदों को याद किया | गोंगपा के प्रदेश मुखिया ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी की प्रथम लड़ाई जिन लोगों ने शुरू की थी, वे भारत के मूलनिवासी आदिवासी थे. जो अंग्रेजों के गलत नीति नियम का विरोध करते हुए, लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये. देश की आजादी की लड़ाई में आदिवासी समुदाय के कई गुमनाम योद्धाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनके योगदान को अक्सर इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई विद्रोहों में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया। देश की धरती में आज आदिवासीयों योद्धाओ के वजूद जिंदा है जो चीख चीख कर बता रही है कि देश की आजादी की लड़ाई में आदिवासियों का एक एक खून का कतरा आजाद भारत के लिये महत्वपूर्ण है | आजादी के बाद के दशकों में आदिवासी इतिहास के अनमोल योगदान को मिटाने की कोशिशें की गईं। आदिवासियों के संघर्षों को भारत की आज़ादी की लड़ाई से अलग नहीं किया जा सकता | देश की आज़ादी में देश के सभी समुदाय के पुरखों का अहम योगदान रहा है, सभी ने मिलकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी है! ध्वजारोहण समारोह में पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश झारिया, प्रदेश प्रवक्ता शुभकरन पांडे, कमलेश गोंड, राजा अली, तथा स्थानीय कार्यकर्तायों के साथ छात्र मौजूद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.