आम आदमी पार्टी ने लालीपुर चौक में किया झंडारोहण

रेवाँचल टाईम्स – मण्डला आम आदमी पार्टी मण्डला के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मण्डला शहर के लालीपुर चौक स्थित रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पर हर वर्ष की तरह झंडारोहण झंडावंदन कर 79 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।
पी डी खैरवार ने बताया है,कि पार्टी कार्यकर्ता चंद्रगुप्त नामदेव ने झंडारोहण के बाद चौक में उपस्थित नागरिकों को लालीपुर चौक में रानी अवंती बाई स्मारक के महत्व के बारे में बताया,कि रानी अवंती बाई स्मारक जिस चौराहे पर स्थित है,उसे लालीपुर चौक का नाम इसलिए दिया गया है,कि रानी अवंती बाई की सहेली महान् क्रांतिकारी नेत्री लाली बाई अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते इसी स्थान पर वीरगति को प्राप्त हुई थीं। तब से इस चौक का नाम ऐसी लाली बाई के नाम पर लालीपुर चौक पड़ा । आने वाली पीढ़ियों को इस चौक को बलिदान स्थल के रूप में जानने सबको प्रेरित करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए ।
देश और समाज के हित में देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने दैनंदिन के साथ साथ बढ़-चढ़कर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करते रहने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश के नागरिकों से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.