जिले भर की तहसीलों में तहसीलदारों ने नहीं बल्कि राजस्व निरीक्षकों ने फहराया तिरंगा

रेवाँचल टाईम्स – सिवनी कार्यालय कलेक्टर जिला सिवनी के अनुसार आदेश कमांक /310/81/वित्त-1/2025 सिवनी, दिनांक 14/08/2025 के अनुसार

वर्तमान में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकरियों के सामूहिक रूप से कार्य से विरत रहने के कारण दिनांक 15 अगस्त 2025 के राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में जिला सिवनी अंतर्गत जिन अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी (रा०) एवं तहसील कार्यालय एक ही स्थान में हैं वहां संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा०) ध्वजारोहण करेंगे एवं जिस स्थान में तहसील कार्यालय अलग से संचालित होते हैं वहां संबंधित राजस्व निरीक्षक मण्डल के राजस्व निरीक्षक ध्वजारोहण करना सुनिश्चित करेंगे। का आदेश जिला कलेक्टर के डिजिटल सिग्नेचर से जारी किया गया है। वही अलग-अलग संचालित उप तहसीलों में राजस्व निरीक्षकों ने ध्वजारोहण किया है। वही छपरा तहसील की चमारी सर्किल उपतहसील में कर्मठ राजस्व निरीक्षक नरेंद्र गनवीर के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में उप तहसील प्रांगण में उपस्थित होकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जहां बड़ी संख्या में सर्किल के पटवारी और कोटवार उपस्थित रहे।